जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में फिर बदला मौसम, दोपहर की गर्मी से राहत देने आई बारिश, जानें मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। यहां बीते कुछ दिनों से दोपहर के समय हो रही गर्मी से राहत मिली है। यहां कई इलाकों में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है।

Image

राजस्थान में फिर बदला मौसम

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बीते कुछ दिनों से गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। यहां तेज खिली धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन के साथ अब रात में भी ठंड में कमी आनी शुरू हो गई है। यहां अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगी है। इस बीच राजस्थान वासियों को गर्मी से राहत देने के लिए कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अभी आने वाले कुछ दिनों में राज्य का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आइए अब आपको बताया कब होगी बारिश, कैसा रहेगा आज मौसम का हाल-

राजस्थान में आज का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार,एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में मंगलवार को बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार की सुबह तक बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी जयपुर में 1.6 मिलीमीटर, वनस्थली में 1.0 मिलीमीटर और चूरू में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा भी कई जगह बूंदाबांदी हुई। जयपुर शहर के अनेक इलाकों में मंगलवार को सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी से हुई।

इन जिलों में आगामी दिनों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने राज्य में कई जगह मंगलवार से बादल छाए रहने व कहीं कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अनुसार, 18 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं कहीं बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। आज मंगलवार को भरतपुर, जयपुर व बीकानेर में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर तथा जोधपुर में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article