जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान के लोगों ने ली राहत की सांस, 29 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 29 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश

Photo : iStock

Rajasthan Weather Today: प्रचंड गर्मी झेल रहे राजस्थान के लोगों को बारिश के बाद थोड़ी राहत मिली है। यहां मानसून के आने से पहले प्री-मानसून एक्टिविटी तेज हो गई है। राजस्थान के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। शुक्रवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई तो वहीं कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की। राजधानी जयपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। बारिश से यहां के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और उन्होंने चैन की सांस ली। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक राजस्थान का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को आने वाले कुछ दिन गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा राजस्थान में आज मौसम का हाल और कब दस्तक देगा मानसून-

राजस्थान में बारिश (Rain in Rajasthan)

शुक्रवार को जयपुर, कोटा, अलवर, अजमेर, नागौर, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, टोंक और गंगानगर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते इन जिलों के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, गंगानगर में 43.2 एमएम बारिश, अजमेर में 36.7 एमएम, कोटा में 40.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। आने वाले कुछ दिनों तक इन जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 29 जिलों में तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट (Rain Alert)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बांसवाड़ा,प्रतापगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, राजसमंद, भीलवाड़ा, बूंदी,कोटा, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, करौली, दौसा, जयपुर, नागौर,धौलपुर, भरतपुर, अलवर, झुंझुनू, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और सीकर में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में कब आएगा मानसून (Rajasthan Main Kab Aayega Monsoon)

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में मानसून 26 से 28 जून के बीच पहुंच सकता है। विभाग ने ये भी बताया था कि 20 जून से राजस्थान में प्री-मानसून बारिश होगी, जिसका असर शुक्रवार से ही देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को कई जिलों में बारिश के बाद आज 29 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून आने के बाद लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article