जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में नहीं थमेगा बारिश का दौर, आने वाले दिनों में भी जमकर बरसेगा मानसून; जानें मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: मौसम विभाग ने राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी समेत 14 जिलों में आज जोरदार बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले सप्ताह में भी प्रदेश में बारिश जारी रहेगी।

Image

राजस्थान में नहीं थमेगा बारिश का दौर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। राजधानी जयपुर समेत विभिन्न जिलों में भारी बारिश होने के कारण जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि इस सीजन में राजस्थान में सामान्य से 58 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आने वाले दिनों में भी राजस्थान में मानसून बारिश का दौर थमने वाला नहीं है। प्रदेश में आने वाले सप्ताह में भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। राजस्थान में मानसून अपने रौद्र रूप में है। बता दें कि मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 26 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसमें से करीब 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत झुंझुनू, सीकर, भीलवाड़ा, राजसमंद, बांसवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, झालावाड़, कोटा, बारां और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन शहरों में झमाझम बारिश होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में कमी आने से शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने हनुमानगढ़ी, नागौर, सीकर, जोधपुर, पाली, जालोर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा और टोंक में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजस्थान के धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने भरतपुर, दौसा, जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, डूंगरपुर और अलवर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article