Jaipur News: राजस्थान में 8 और 9 जनवरी को ओले पड़ने का अलर्ट, जानें जयपुर में सर्दी का हाल

राजस्थान में कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार झेलने को मिल रही है। यहां 8 और 9 जनवरी को ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। वही मकर संक्रांति के बाद पहाड़ी हवाएं लोगों को सता सकती हैं।

Jaipur News: राजस्थान में सर्दी अपना सितम ढहा रही है। राज्य कोहरे और कपकपाती ठंड की जद में है। यहां 8 और 9 जनवरी को ओले पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में सबसे ज्यादा ठंड माउंट आबू है। यहां का पारा जीरो से नीचे लुढ़का हुआ है, माउंट आबू का तापमान माइनस 3 डिग्री है। वहीं जयपुर में सुबह और शाम में सर्दी अपना सितम दिखा रही है। पिंक सिटी का तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा बीकानेर का तापमान 2.8 ,फतेहपुर का 3.7 ,सीकर का 3.5 ,अजमेर का 4.8, पाली का 5.8, जैसलमेर का 5.25 और पिलानी का तापमान 6.2 डिग्री है।

Rajasthan Weather Update

राजस्थान में ओले का अलर्ट

मकर संक्रांति के बाद सताएंगी ठंडी हवाएं

राजस्थान में आने वाले दिनों में शीतलहर चलने के आसार है, वहीं कोहरे में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 8 और 9 जनवरी को ओले पड़ने वाले है। जिसको लेकर चेतावनी दी गई है। वहीं मकर संक्रांति के बाद पहाड़ी हवाएं परेशान कर सकती है। पहाड़ी हवाओं के कारण ठंड में भी अंतर देखने को मिल सकता है।

End of Feed