जयपुर

Jaipur News: बीजेपी ने योजनाओं के बदले नाम, मंत्रिमंडल के गठन में लगाई देरी; गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर साधा निशाना

Jaipur News: कांग्रेस ने राजस्थान की करणपुर सीट जीत हासिल की है। जिसके बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता का बीजेपी ने उल्लंघन किया है और चुनाव जीतने से पहले सुंदर पाल सिंह टीटी को मंत्री पद के शपथ दिलाई। चुनाव आयोग मौन रहा लेकिन जनता ने अपना जवाब दे दिया है।

Image

श्री करनपुर चुनाव को लेकर डोटासरा ने बीजेपी पर साधा निशाना

Photo : Times Now Digital

Jaipur News: कांग्रेस ने राजस्थान की करणपुर सीट जीत ली है। इस उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। श्री करनपुर चुनाव मामले को लेकर पीएससी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बयान सामने आया है, जिसमें डोटासरा ने करणपुर की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जीतने के बाद भाजपा सरकार कोई काम नहीं कर रही थी, एक महीना मंत्रिमंडल गठन करने में लगा दिया गया और10 दिन उनका विभाग बांटने में लगा दिए गए और बाकी समय कांग्रेस सरकार की योजनाओं के नाम बदलने में लगा दिए गए।

जनता ने बीजेपी को दिया जवाब- डोटासरा

पीएससी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता का बीजेपी ने उल्लंघन किया है और चुनाव जीतने से पहले सुंदर पाल सिंह टीटी को मंत्री पद के शपथ दिलाई। चुनाव आयोग मौन रहा लेकिन जनता ने अपना जवाब दे दिया है। श्री करनपुर की जनता ने गुरमीत सिंह कुंदर को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। डोटासरा ने कहा कि- मैं सरकार को बिना मांगे एक सलाह देना चाहता हूं। दिल्ली से पर्ची लाकर सरकार चलाने की बजाय जन भावनाओं का ख्याल रखें क्योंकि आपको 5 साल सरकार चलाने के लिए जनता ने मैंडेट दिया है। इस जीत से हमारे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। लोकसभा चुनाव है और हम कांग्रेस को अच्छी सीटें देकर लोकसभा भेजेंगे और एनडीए की सरकार दिल्ली से जाएगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें