Jaipur News: राजस्थान में सर्दी अपना सितम ढहा रही है। राज्य कोहरे और कपकपाती ठंड की जद में है। यहां 8 और 9 जनवरी को ओले पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में सबसे ज्यादा ठंड माउंट आबू है। यहां का पारा जीरो से नीचे लुढ़का हुआ है, माउंट आबू का तापमान माइनस 3 डिग्री है। वहीं जयपुर में सुबह और शाम में सर्दी अपना सितम दिखा रही है। पिंक सिटी का तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा बीकानेर का तापमान 2.8 ,फतेहपुर का 3.7 ,सीकर का 3.5 ,अजमेर का 4.8, पाली का 5.8, जैसलमेर का 5.25 और पिलानी का तापमान 6.2 डिग्री है।
मकर संक्रांति के बाद सताएंगी ठंडी हवाएं
राजस्थान में आने वाले दिनों में शीतलहर चलने के आसार है, वहीं कोहरे में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 8 और 9 जनवरी को ओले पड़ने वाले है। जिसको लेकर चेतावनी दी गई है। वहीं मकर संक्रांति के बाद पहाड़ी हवाएं परेशान कर सकती है। पहाड़ी हवाओं के कारण ठंड में भी अंतर देखने को मिल सकता है।
ठंड से परेशान पशुपालक
कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर पशुपालकों को ठंड के चलते समस्याएं हो रही हैं।ठंड के चलते पशुओं के बीमार होने की संभावना भी बढ़ जाती है। पशुपालकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि इस कड़कड़ाती ठंड में वे अपने दुधारू पशुओं को सर्दी से कैसे बचाएं।
