राजस्थान में भारी बारिश का कहर: कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी घोषित

राजस्थान के अनके हिस्सों में लगातार भारी बारिश के कारण कई जिलों, विशेष रूप से कोटा, बूंदी व सवाई माधोपुर के निचले इलाकों के जलमग्न होने से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य के लिए सेना के जवानों की मदद ली है।

राजस्थान में मानसून की भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्य के कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और जयपुर सहित कई जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगा दी हैं।

End of Feed