जयपुर

Rajasthan Holidays List 2024: राजस्थान में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, स्कूल, बैंक

Rajasthan Holidays List 2024: राजस्थान राज्य सरकार ने वर्ष 2024 के लिए क्षेत्रीय, सार्वजनिक, बैंक और राष्ट्रीय छुट्टियों के कैलेंडर की घोषणा की है। नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में चार रविवार और चार शनिवार पड़ रहे हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि पूरे सालभर में आपके हिस्से कितनी छुट्टियां आएंगी।

Image

राजस्थान अवकाश लिस्ट 2024

जयपुर: नए साल का सभी को बेसब्री इंतजार है। ज्यादातर लोगों ने घूमने का भी प्लान बनाया होगा, चूंकि इस महीने कई छुट्टियां पड़ रही हैं। छुट्टियों का जिक्र होते ही बच्चों से लेकर बड़े तक खुशी से झूम उठते हैं। कौन नहीं चाहता कि उसे काम से छुट्टी मिले और वह परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताए। हालांकि, बच्चे छुट्टियों का नाम लेते ही फूले नहीं समाते। कई लोग नए साल की शुरुआत से पहले ही अगले साल की छुट्टियों का कैलेंडर चेक करने लगते हैं। तो आप परेशान मत हो होइये हम आपका काम आसान कर देते हैं। आइये जानते हैं कि राजस्थान में साल भर में आपको कितनी छुट्टियों का तोहफा मिलने वाला है।

नये साल का पहला महीना छुट्टियों से भरा

वैसे तो भारत सरकार ने साल 2024 का हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। साल 2024 में पड़ने वाले त्योहारों के साथ ही रिस्ट्रिक्टेड छुट्टियां भी घोषित कर दी गई हैं। जनवरी 2024 में 2 छुट्टियों के अलावा 4 शनिवार और चार रविवार पड़ रहे हैं। इस लिहाज से ज्यादातर स्कूल, सरकारी कार्यालय और बैंक आदि जनवरी में 10 दिन बंद रहेंगे। इसी तरह हर महीने छुट्टियों का अंबार लगा है।

शीतकालीन छुट्टियां

राजस्थान राज्य सरकार ने वर्ष 2024 के लिए क्षेत्रीय, सार्वजनिक, बैंक और राष्ट्रीय छुट्टियों के कैलेंडर की घोषणा की है। हालांकि, राजस्थान में बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण शीतकालीन छुट्टियां स्कूली बच्चों को मिल गई हैं। ऐसे में नए साल में और त्योहारी और रविवार के अवकाश बच्चों के लिए बड़ी खुशी का मौका लेकर आई हैं। वहीं, नए साल के पहले दिन की छुट्टी सरकार की ओर से घोषित है। इसके अलावा 17 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की सरकारी छुट्टियां आपके लिए सुनहरा मौका हैं। इसी तहर नीचे दिए गई लिस्ट में सालभर की छुट्टियों को दर्शाया गया है। आप इसे आसानी से समझ सकते हैं। आइये जानते हैं साल 2024 में सरकार ने आपको कितनी छुट्टियों का तोहफा दिया है।

देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

त्योहारतारीख दिन
नए साल का दिन01 जनवरीसोमवार
गुरु गोविंद सिंह जयंती17 जनवरीबुधवार
गणतंत्र दिवस26 जनवरीशुक्रवार
महा शिवरात्रि08 मार्च शुक्रवार
होली 25 मार्चसोमवार
उगादी 09 अप्रैल मंगलवार
रमजान/ ईद उल फितर11 अप्रैलगुरुवार
अंबेडकर जयंती 14 अप्रैलरविवार
महर्षि परशुराम जयंती10 मईशुक्रवार
बकरीद 17 जून सोमवार
मुहर्रम17 जुलाईबुधवार
स्वतंत्रता दिवस15 अगस्तगुरुवार
रक्षाबंधन19 अगस्तसोमवार
जन्माष्टमी26 अगस्तसोमवार
गांधी जयंती02 अक्टूबरबुधवार
घट स्थापना03 अक्टूबरगुरुवार
महा अष्टमी 11 अक्टूबर शुक्रवार
दशहरा12 अक्टूबरशनिवार
दीपावली01 नवंबरशुक्रवार
भाई दूज 03 नवंबर रविवार
गुरु नानक जयंती15 नवंबर शुक्रवार
क्रिसमस 25 नवंबरबुधवार
जनवरी में नव वर्ष और मकर संक्रांति सोमवार को पड़ रही है। लिहाजा, शनिवार से शुरू होने वाली छुट्टी सोमवार तक जारी रहेगी। वहीं, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्स 18 जनवरी गुरुवार के दिन पड़ रहा है। ऐसे में अगर शुक्रवार की छुट्टी का बंदोबस्त कर्मचारियों के लिए हो गया तो उन्हें चार दिन का अवकाश मिल जाएगा। 26 को गणतंत्र दिवस पर कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा 27 और 28 को शनिवार और रविवार की बंदी रहेगी।

वैसे राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा साल 2024 के लिए राजस्थान में कई त्योहारी छुट्टियों में महा शिवरात्रि, अंबेडकर, रामदेव और महावीर जयंती, रक्षा बंधन, मुहर्रम, महाराजा अग्रसेन जयंती, गुरुनानक जयंती, दशहरा और क्रिसमस दिवस शामिल हैं। यह सालाना छुट्टियां हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article