Rajasthan: करंट हादसे में मरने वाले बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, राजस्थान सरकार ने किया एलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 11, 2024, 12:30 PM IST

कोटा में महाशिवरात्रि पर हुए हादसे को लेकर राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा ने दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे में मरने वाले बच्चों के परिजनों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की है।

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रविवार को इन बच्चों के परिवार को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चों को भी वित्तीय सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इन्हें एक-एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।वहीं इलाज करा रहे घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma

राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा

करंट में झुलसे एक बच्चे की मौत

मुख्यमंत्री ने इस हृदय विदारक घटना पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। करंट लगने के दौरान झुलसे 16 बच्चों में से एक की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कक्षा 6 के छात्र शगुन नायक (13) के रूप में की गई, जो शुक्रवार को हुए हादसे में 90 फीसदी जल गया था। शगुन का बर्न वार्ड में इलाज चल रहा था और शनिवार- रविवार की दरम्यानी रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत बच्चे के परिजन शगुन का शव लेकर रविवार सुबह कोटा के लिए रवाना हो गए।

End of Feed