जयपुर

Rajasthan Plane Crash: युद्धाभ्यास के दौरान हॉस्टल में घुसा लड़ाकू विमान, क्रैश होते ही धू-धूकर जला

राजस्थान के जैसलमेर शहर से 2 किमी दूर भारत शक्ति युद्धाभ्यास के बीच एक फाइटर जेट क्रैश हो गया। क्रैश होते ही जेट एक हॉस्टल में जा घुसा। गनीमत रही कि उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था।

Image

लड़ाकू विमान क्रैश

Rajasthan Plane Crash: जैसलमेर के पोकरण में मंगलवार को भारतीय सेना के युद्धाभ्यास के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। इस दौरान सैन्य प्रदर्शन में शामिल एक लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। ये हादसा जैसलमेर शहर दो किमी दूर लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी के पास करीब 2 बजे हुआ। मेघवाल छात्रावास में विमान गिरने के बाद उसमें ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद काले धुएं का गुबार उठने लगा। गनीमत रही कि विमान का पायलट हादसे से पहले ही सुरक्षित बाहर निकल गया और जिस हॉस्टल में विमान गिरा है वहां कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।

भारतीय वायुसेना का एक हल्का लड़ाकू विमान तेजस प्रशिक्षण उड़ान के दौरान मंगलवार को राजस्थान के जैसलमेर के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना ने बताया कि विमान का पायलट उससे सुरक्षित बाहर निकल गया। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है। वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना का एक हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस आज एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, पायलट इससे सुरक्षित बाहर निकल गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article