जयपुर

Rajasthan IAS-IPS Transfer: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IAS और 58 IPS ट्रांसफर

Rajasthan IAS-IPS Transfer: राजस्थान सरकार ने रविवार देर रात पुलिस एवं प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल करते हुए 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। इसके साथ 58 आईपीएस अधिकारियों की भी तबादला किया है।

Image

राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल

Rajasthan IAS-IPS Transfer: राजस्थान सरकार ने रविवार देर रात पुलिस एवं प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 22 अधिकारियों तथा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 58 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के आदेश के तहत दो डिविजनल कमिश्नर और 6 डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट का भी ट्रांसफर किया है। पुलिस विभाग में 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक तथा दो रेंज पुलिस महानिरीक्षक (इंस्पेक्टर जनरल) का तबादला किया। आइए आपको इस फेरबदल में ट्रांसफर किए अधिकारियों के नाम बताएं -

इन आईएएस अधिकारियों को हुआ ट्रांसफर

आईएएस डॉ प्रतिभा सिंह को पाली के डिविजनल कमिश्नर पद से हटाकर जोधपुर का डिविजनल कमिश्नर व राजस्थान शहरी विकास व बुनियादी ढांचा निगम (रूडसिको) के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र विजय को कोटा का डिविजनल कमिश्नर बनाया गया है।इसके अलावा सवाई माधोपुर, डीडवाना, राजसमंद, डीग, ब्यावर व चुरू के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बदले गए हैं।

इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

आईपीएस के तबादलों के तहत महानिरीक्षक (सुरक्षा) राजेश मीणा को उदयपुर रेंज का महानिरीक्षक तथा अजयपाल लांबा को महानिरीक्षक (उदयपुर रेंज) से जयपुर रेंज के महानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ ही रहेंगे। इसी तरह हनुमानगढ़, जयपुर ग्रामीण,जोधपुर ग्रामीण, भीलवाड़ा, अलवर, अजमेर व टोंक सहित 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article