Rajasthan News: डिप्टी CM दीया कुमारी पहुंची राजनौता, MDR सड़क के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

राजस्थान की डिप्टी CM दीया कुमारी ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी एक ऐतिहासिक बजट पेश किया जाएगा, जिसमें विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी क्षेत्रों को लाभ मिलेगा और सरकार हर मांग को गंभीरता से लेंगी।

राजस्थान की डिप्टी CM दीया कुमारी आज राजनौता पहुंचीं। यहां उन्होंने MDR सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। डिप्टी CM दीया कुमारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। डिप्टी CM ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को रेखांकित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना की।

diya kumar

डिप्टी CM दिया कुमारी पहुंची राजनौता

उन्होंने कहा कि आज भारत को वैश्विक स्तर पर जो सम्मान मिल रहा है, वह प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर हर क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दे रही हैं, जिससे सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूल और अन्य बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है। डिप्टी CM ने आगामी बजट को लेकर आश्वस्त किया कि बजट में हर वर्ग, हर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगातें होंगी।

End of Feed