भारत-पाक तनाव के बीच राजस्थान के CM ने की हाईलेवल मीटिंग, राज्य के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द, सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा

भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान के सीएम ने सीमा सुरक्षा के संबंध में एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की। इस बैठक में सभी राजकीय कर्मियों की छुट्टियों को रद्द करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Rajasthan: भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति के कारण राजस्थान समेत पूरे देश में हाई अलर्ट है। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री वर्तमान हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य सरकार के कर्मियों की छुट्टी को रद्द करने का फैसला लिया गया। बता दें कि इससे पहले सीमावर्ती इलाकों में पुलिसकर्मियों की छुट्टी को रद्द करने का फैसला लिया गया था। लेकिन बढ़ते तनाव को देखते हुए अब सभी राजकीय कर्मियों की छुट्टियों को रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं।

Rajasthan CM Meeting

राजस्थान के CM ने की हाईलेवल मीटिंग

विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री वर्तमान हालात पर नजर बनाए हुए हैं। भारत-पाकिस्तान की तनावपूर्ण स्थिति के बीच राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की। इस बैठक में सभी राज्य सरकार के कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने संबंधी निर्देश दिए गए। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शुक्रवार को अहम बैठक बुलाई है।

End of Feed