राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा के काफिले से टकराई कार, ASI की मौत और 6 घायल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में शामिल एक वाहन एक कार को बचाने के प्रयास में सड़क पर बने ‘डिवाइडर’ से टकरा गया। इस हादसे में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है।

जयपुर में बुधवार को एक टैक्सी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में शामिल दो वाहनों को टक्कर मार दी जिससे यातायात पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई और चार पुलिसकर्मी समेत छह अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार अपराह्न तीन बजकर 15 मिनट पर जगतपुरा इलाके में अक्षय पात्र चौराहे के पास हुआ जब मुख्यमंत्री लघु उद्योग भारती के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि थे।

CM Bhajanlal Sharma convoy collides with Car

सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले से टकराई कार

रॉन्ग साइड से आ रहा था वाहन

पुलिस के अनुसार इस दौरान गलत दिशा से आई एक टैक्सी ने मुख्यमंत्री के काफिले में आगे चल रहे वाहन को टक्कर मार दी। उसने बताया कि काफिले में शामिल एक अन्य वाहन की भी टैक्सी से टक्कर हो गई। जयपुर पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हादसे में पांच पुलिसकर्मी आमीर हसन, सुरेंद्र सिंह, बलवान सिंह, राजेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल जीवन रेखा में भर्ती करवाया गया। बयान के अनुसार घटना के संबंध में थाना रामनगरिया में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। रामनगरिया पुलिस थाना के प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस के एएसआई सुरेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह चौराहे पर यातायात को नियंत्रित कर रहे थे।

End of Feed