Rajasthan Caste Census: राजस्थान सरकार जाति आधारित सर्वेक्षण करवाएगी, आदेश जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2023, 12:05 AM IST

Rajasthan Caste Census: देर रात जारी आधिकारिक बयान के अनुसार सभी वर्गो के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित सर्वेक्षण कराएगी।

Rajasthan Caste Census: राजस्थान सरकार जाति आधारित सर्वेक्षण करवाएगी जिसके लिए आदेश शनिवार रात जारी कर दिया गया। सामाजिक न्याय व अधिकारिकता विभाग की ओर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित सर्वेक्षण करायेगी।

Rajasthan Caste Census

राजस्थान में जातिगत सर्वेक्षण कराएगी अशोक गहलोत की सरकार

देर रात जारी हुआ आदेश

देर रात जारी आधिकारिक बयान के अनुसार सभी वर्गो के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित सर्वेक्षण कराएगी। इसके अनुसार प्रस्‍तावित सर्वेक्षण में राज्य के समस्त नागरिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर के सम्बंध में जानकारी एवं आकंडे़ एकत्रित किए जाएंगे। इसके अनुसार राज्य सरकार द्वारा इनका विशेष अध्ययन कराया जाकर वर्गों के पिछडे़पन की स्थिति में सुधार लाने के लिए विशेष कल्याणकारी उपाय और योजनाएं लागू की जाएगी। बयान के अनुसार इससे सभी वर्गों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

End of Feed