Rajasthan News: भरतपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, स्कूल की इमारत में मुंह-पैर बांधकर वारदात को दिया अंजाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2023, 11:20 AM IST

Rajasthan Bharatpur Rape Case: 35 साल के आरोपी ने 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वरदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने पिता को चाय देने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और एक स्कूल की इमारत में ले जाकर उसके साथ कथित तौर रेप किया।

Rajasthan Bharatpur Rape Case: भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक 35 साल के आरोपी ने 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वरदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने पिता को चाय देने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और एक स्कूल में ले जाकर उसके साथ कथित तौर रेप किया। परिजनों को बताने पर उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी। हालांकि मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवा दी गई है।

Rajasthan News: भरतपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, स्कूल की इमारत में मुंह-पैर बांधकर वारदात को दिया अंजाम

Rajasthan News: भरतपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, स्कूल की इमारत में मुंह-पैर बांधकर वारदात को दिया अंजाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पिता को चाय देने जा रही थी किशोरी

दरअसल, मामला शनिवार 7 अक्टूबर दोपहर करीब 3 बजे का है। नाबालिग का पिता मिट्‌टी के बर्तन बनाने का काम करता है। पीड़िता अपने पिता को चाय देने के लिए जा रही थी, तो इसी दौरान गांव के ही एक वीरपाल नाम व्यक्ति ने उसे सुनसान रास्ते पर पकड़ लिया। रास्ता सुनसान होने की वजह से नाबालिग को किसी ने नहीं देखा। आरोपी ने नाबालिग को नजदीकी सरकारी स्कूल की इमारत में ले गया।

End of Feed