Rajasthan News: बाड़मेर में खेल-खले में बॉक्स में फंस गए दो मासूम, दम घुटने से दोनों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2023, 06:18 PM IST

Barmer Accident News: बच्चों के माता-पिता घर पर नहीं थे। दोनों खेत में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान दोनों घर पर जब अकेले खेल रहे थे, तो खेल-खेल में दोनों नाबालिग ने खुदको लोहे के बॉक्स में बंद कर लिया। इसके बाद दोनों मासूम की दम घुटने से मौत हो गई।

Barmer Two Children Accident News: राजस्थान के बाड़मेर के गडारारोड थाना क्षेत्र के पनेला गांव में खेल-खले में दो मासूम लोहे के बॉक्स में बंद हो गए, जिससे दोनों मासूम की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम के घर पर कोई नहीं था। परिजन खेत में काम करने गए हुए थे। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस को सोशल मीडिया से जानकारी मिलने पर वह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। मृतक मासूम की पहचान पिता चौखाराम के पुत्र रविंद्र कुमार (11) पुत्री मोनिका (8) के रूप में हुई है।

Rjasthan News: बाड़मेर में खेल-खले में बॉक्स में फंस गए दो मासूम, दम घुटने से दोनों की मौत

Rjasthan News: बाड़मेर में खेल-खले में बॉक्स में फंस गए दो मासूम, दम घुटने से दोनों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)

घर पर नहीं थे माता-पिता

दरअसल, शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे दोनों बच्चे स्कूल से लौटे थे। बच्चों के माता-पिता घर पर नहीं थे। दोनों खेत में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान दोनों घर पर जब अकेले खेल रहे थे, तो खेल-खेल में दोनों नाबालिग ने खुदको लोहे के बॉक्स के अंदर बंद कर लिया। बॉक्स बंद होने के बाद दोनों ने उस लोहे के बॉक्स को खोलने का प्रयास किया, लेकिन भारी होने की वजह से मासूम से नहीं खुला और दोनों बॉक्स के अंदर फंस गए।

End of Feed