राजस्‍थान में जानलेवा हुईं अनफिट रोडवेज बसें, फ्लोर के छेद से सड़क पर गिरी मासूम, गंभीर हालत में भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 25, 2023, 02:54 PM IST

Rajasthan Accident: बारां रोडवेज प्रबंधक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां अनफिट बस में सुराख होने से चार साल की मासूम की जान पर संकट आ गया। वो बस गिर गई और उसे गंभीर हालत में भर्ती कराना पड़ा।

Rajasthan Accident: बारां डिपो की राजस्थान राज्य पथ परिवहन की जर्जर व खटारा बसें लोगों की जान के लिए आफत बन रही। बारा रोड़वेज प्रबन्धक भी इसके प्रति लापरवाह नजर आ रहा है। कल बारां डीपो से बिना बस को चेक किए ही भंवरगढ़-नाहरगढ़ रूट पर रवाना कर दिया गया नाहरगढ़ से वापसी मे यह हादसा हुआ।

​Rajasthan Roadways Bus, Rajasthan News, Girl child fallen from bus, Rajasthan Latest News, Rajasthan News Updates



राजस्‍थान बस। (सांकेतिक फोटो)

बारां रोडवेज की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक मासूम अपने परिजनों के साथ बस में सफर कर रही थी कि उसकी जान पर संकट आ गया। रोड़वेज बस के फर्श में बड़ा छेद था जिसके चलते चलती बस में छेद से मासूम बालिका नीचे सड़क पर गिर गई। जिससे चार साल की मासूम बालिका, गंभीर घायल हो गई। घायलवस्था में केलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अभी भी उपचार जारी है। प्रतीक मीणा प्रबन्धक संचालन बारां डीपो का कहना है कि बस को चैक करके भेजा गया था नाहरगढ़ से यात्री चढ़े थे रोड़वेज बस के पैंदे से चार साल की मासूम नीचे गिरी आने से बस का फ्लोर टूट गया व बच्ची नीचे गिर गई बच्ची की हालत ठीक है। तो वहीं बस भंवरगढ़ थाने में खड़ी हुई है।

End of Feed