Jaipur News: करणी सेना प्रमुख की हत्या में नौवां आरोपी गिरफ्तार, इन राज्यों में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 08:54 PM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले को लेकर एनआईए ने दो अन्य राज्यों में छापेमारी की है।

जयपुर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले महीने जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के एक प्रमुख संदिग्ध को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने इस सिलसिले में राजस्थान और हरियाणा में 31 स्थानों पर छापे मारे। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान के झुंझनू में छापेमारी के बाद अशोक कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो इस मामले में नौवां आरोपी है।

Sukhdev Singh Gogamedi murder case

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी

गैंगस्टर रोहित गोदारा की भूमिका

प्रवक्ता ने बताया कि कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान कई हथियार बरामद हुए। अधिकारी ने कहा कि कुमार से पूछताछ के दौरान इस मामले में उसकी संदिग्ध भूमिका और गैंगस्टर रोहित गोदारा से उसके संबंधों के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि गोदारा के संबंध गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दो हमलावरों से हैं।

End of Feed