जयपुर

Jaipur News: करणी सेना प्रमुख की हत्या में नौवां आरोपी गिरफ्तार, इन राज्यों में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 08:54 PM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले को लेकर एनआईए ने दो अन्य राज्यों में छापेमारी की है।

Image

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी

Photo : Twitter

जयपुर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले महीने जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के एक प्रमुख संदिग्ध को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने इस सिलसिले में राजस्थान और हरियाणा में 31 स्थानों पर छापे मारे। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान के झुंझनू में छापेमारी के बाद अशोक कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो इस मामले में नौवां आरोपी है।

गैंगस्टर रोहित गोदारा की भूमिका

प्रवक्ता ने बताया कि कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान कई हथियार बरामद हुए। अधिकारी ने कहा कि कुमार से पूछताछ के दौरान इस मामले में उसकी संदिग्ध भूमिका और गैंगस्टर रोहित गोदारा से उसके संबंधों के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि गोदारा के संबंध गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दो हमलावरों से हैं।

एनआईए का 31 स्थानों पर छापा

पांच दिसंबर को जयपुर में गोगामेड़ी के श्याम नगर स्थित आवास पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में उनकी मौत हो गई थी। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। बाद में एक घायल की मौत हो गई थी। इस वारदात के संबंध में राजस्थान पुलिस ने मूल रूप से मामला दर्ज किया था। लेकिन 11 दिसंबर को मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी।प्रवक्ता ने कहा कि जांच के तहत एनआईए ने राजस्थान और हरियाणा में आरोपी व्यक्तियों एवं संदिग्धों के घरों सहित 31 स्थानों पर छापे मारे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article