जयपुर

Jaipur Accident News: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत

राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार को एक मिनी ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Image

जयपुर में सड़क दुर्घटना। (सांकेतिक फोटो)

Photo : Twitter

Jaipur Accident News: जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज गति से गुजर रहे ट्रक (मिनी ट्रक) ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मिनी ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर

थानाधिकारी राजकुमार मीणा ने बताया कि जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिंग रोड के पास रेवाड़ी से सांगानेर की तरफ जा रहे तेज गति वाले मिनी ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में तीन लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी पुरुषोत्तम (50), पाली निवासी महेन्द्र (30) और कानाराम (35) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीनों बाइक सवार मजदूरी करने के लिये जा रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

मिनी ट्रक के ड्राइवर हिरासत में

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर चालक सम्पत सिंह को हिरासत में ले लिया है। अधिकारी ने कहा कि परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article