जयपुर

Pali Road Accident: ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौके पर ही मौत

राजस्थान के पाली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार तड़के हुए इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हैं। हादसा ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर हुआ।

Image

पाली में भीषण सड़क हादसा

Photo : Times Now Digital

राजस्थान के पाली जिले में ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर आज यानी शुक्रवार 2 मई के तड़के भीषड़ सड़क हादसा हो गया। यह सड़क हादसा सुमेरपुर क्षेत्र में हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार सुदामा होटल के बाहर खड़े एक ट्रेक से पीछे से जा टकराई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

इस दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलते ही सुमेरपुर सदर थाना अधिकारी भगाराम मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को बाहर निकाल सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया गया।

पुलिस के अनुसार हादसे के समय कार में कुल 7 लोग सवार थे। जिनमें से चार की तो मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मृतकों की जानकारी दी। मृतक गण डायलाना जिला पानी के निवासी थे।

मृतकों की लिस्ट

  • सुरेश पुत्र सोहनलाल रावल - उम्र 49 साल
  • सीता पत्नी सुरेश रावल - उम्र 45 साल
  • प्रहलाद पुत्र सुरेश रावल - उम्र 14 साल
  • विष्णु पुत्र उत्तम रावल - उम्र 14 साल

ये लोग हैं घायल

  • अनीता पत्नी प्रवीण रावल - उम्र 38 साल
  • दिया पुत्री प्रवीण रावल - उम्र 18 साल
  • हर्षिता पुत्री सुरेश रावल - उम्र 18 साल
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार