जयपुर

Ajmer Hotel Fire: अजमेर के होटल भड़की आग, 4 लोगों की मौत; जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे कई लोग

Ajmer Hotel Fire: अजमेर के डिग्गी बाजार इलाके में एक पांच मंजिला होटल में आग लग गई। जिसमें दम घुटने और झुलसने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से छलांग भी लगाई। जिससे उन्हें चोटें भी आई हैं। दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

Image

होटल में लगी भीषण आग

Photo : ANI

Ajmer Hotel Fire: राजस्थान में अजमेर के डिग्गी बाजार इलाके में गुरुवार को एक होटल में आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पांच मंजिला होटल में मौजूद कुछ मेहमानों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। शुरुआती तौर पर यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

बेहोशी की हालत में मिले कई लोग

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल समारिया ने बताया, "आज सुबह डिग्गी बाजार इलाके में एक होटल में आग लग गई। पुलिस की टीम मौके पर है। दम घुटने और जलने से दो पुरुषों, एक महिला और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई।" वहीं अजमेर अग्निशमन अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि हमने कई लोगों को बेहोशी की हालत में पाया, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। दो महिलाएं घायल पाई गईं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

होटल में आई धमाके की आवाज

होटल में मौजूद एक मेहमान ने बताया कि धमाके की आवाज आई, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ बाहर भागे। होटल में ठहरे मंगिला कलोसिया ने बताया, "एक महिला ने खिड़की से अपने बच्चे को मेरी गोद में फेंक दिया। उसने इमारत से कूदने की भी कोशिश की, लेकिन हमने उसे रोक लिया।" उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति भी खिड़की से कूद गया और उसके सिर में चोट लग गई।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article