CM भजनलाल ने गहलोत सरकार के फैसले को पलटा, महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल हिंदी में होगा कंवर्ट

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गहलोत सरकार के कार्यकाल में किए गए बदलावों को पलट दिया है। इस बदलाव के तहत राज्य में अब महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को वापस हिंदी माध्यम बदला जाएगा।

Jaipur: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गहलोत सरकार के कार्यकाल में किए गए बदलावों को पलट दिया है। इस बदलाव के तहत राज्य में अब महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को वापस हिंदी माध्यम में बदला जाएगा। इसके संबंध में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने निर्देश जारी किए। बताया गया कि इन स्कूलों में जरूरी मापदंड पूरे नहीं किए जा रहे थे, जिस वजह से यह फैसला लिया गया। इससे शिक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जा सकेगा।

bhajanlal sharma

सीएम भजनलाल शर्मा।

हिंदी मीडियम में कन्वर्ट करने के लिए निर्देश जारी

इससे पहले राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले गए, जिन्हें जल्द ही हिंदी मीडियम में कन्वर्ट किया जाएगा और अब इसको लेकर सरकार ने फरमान जारी कर दिया है। महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को हिंदी मीडियम में बदलने के लिए चार पेज का फॉर्मेट जारी कर निर्देश दिया गया है।

End of Feed