जयपुर

Rajasthan News: लोडिंग टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती समेत 4 मीहने की गर्भवती महिला की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 11:53 AM IST

Road Accident In Alwar: झुंडपुरी मोड़ के पास एक लोडिंग टेंपो ने पीछे से एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक से उछलकर सभी दूर जा गिरे। इस भीषण हादसे में दंपती समेत उनकी 4 मीहने की गर्भवती बेटी की मौत हो गई। वहीं, टेंपो ड्राइवर मौके से टेंपो छोड़कर फरार हो गया।

Image

Rajasthan News: लोडिंग टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती समेत 4 मीहने की गर्भवती महिला की मौत

Road Accident In Alwar: अलवर के भिवाड़ी के टपूकड़ा थाना इलाके के झुंडपुरी मोड़ के पास एक लोडिंग टेंपो ने पीछे से एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस भीषण हादसे में दंपती समेत उनकी 4 मीहने की गर्भवती बेटी की मौत हो गई। वहीं, टेंपो ड्राइवर मौके से टेंपो छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने टेंपो को बरामद कर फरार ड्राइवर की तलाश कर रही हैं। वहीं, शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खेत से लौट रहे थे सभी

दरअसल, मुसारी गांव के रहने वाले ज्ञानसिंह कौर (48) पत्नी नीता कौर (45) और बेटी सुनीता (21) के साथ रात करीब 8 बजे खेत से वापस काम कर लौट रहे थे। तभी झुंडपुरी मोड़ के पास पीछे से आए टाइल्स से भरे टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक से उछलकर सभी दूर जा गिरे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस कर रही ड्राइवर की तलाश

हालांकि इसकी सूचना परिजनों को भी दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के बाद परिजनों को सौंप दी। वहीं, टपूकड़ा पुलिस ने मौके से टेंपो को जब्त कर लिया। फरार टेंपो ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article