Kota student Kidnapped News: कोटा में कोचिंग छात्र के अपहरण मामले में कोटा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी अमृता दुहन जानकारी देते हुए बताया है कि इस पूरे मामले में अपहरण की वारदात बनावटी साबित हो रही है। वहीं, छात्रा के एक साथी को कोटा पुलिस ने इंदौर से हिरासत में लिया है।
किडनैप छात्रा व जयपुर एसपी अमृता दुहन।
विदेश जाना चाहती थी छात्रा
पूछताछ में छात्रा के साथी ने बताया है कि छात्रा अपने साथी के साथ विदेश जाना चाहती थी। इसलिए, इस पूरी कहानी को बनाया गया और परिजनों से 30 लाख रुपए की मांग भी की गई। एसपी अमृता दुहन ने छात्रा और उसके साथी से अपील की है कि वह जहां भी हैं परिवारजन और पुलिस से संपर्क करें पुलिस और परिजन उनका सहयोग करेंगे।
सीसीटीवी फुटेज में दो युवकों के साथ दिखी छात्रा
एसपी अमृता दुहन ने जयपुर दुर्गापुरा स्टेशन पर सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें की आधिकारिक पुष्टि नहीं की उन्होंने कहा है कि हमारी टीम में लगातार इस पूरे मामले में जुटी हुई है। बता दें कि छात्रा दो युवकों के साथ जयपुर बस स्टैंड पर दिखी थी। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया था।
दोस्त के घर किडनैपिंग की खींची गई तस्वीरें
छात्रा के अपहरण की बनावटी स्क्रिप्ट छात्र के साथी के रूम की किचन में लिखी गई थी पुलिस को जो फोटोग्राफ्स मिले थे, जिसमें रस्सी एवं अन्य सामान दिख रहे हैं, वह इंदौर में ही एक दोस्त के कमरे के किचन में क्लिक की गई है। इसकी पुष्टि कोटा पुलिस ने इंदौर पहुंचकर कर ली है। छात्रा के दूसरे साथी जिसको पुलिस ने हिरासत में लिया है वह पुलिस को छानबीन में सहयोग कर रहा है।
