इस तारीख को न बनाएं खाटू श्याम आनें का प्लान, बंद रहेंगे मंदिर के कपाट; जानें क्या है वजह

Khatu Shyam Mandir Close: राजस्थान के सीकर में स्थित खाटू श्याम मंदिर में बाबा की विशेष सेवा-पूजा और तिलक के चलते 30 अप्रैल की रात 10 बजे से 1 मई की शाम 5 बजे तक मंदिर बंद रहेगा। इस दौरान आम श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन और मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Khatu Shyam Mandir in Sikar: राजस्थान के सीकर में स्थित विश्विख्यात खाटूश्याम मंदिर 19 घंटे तक बंद रहने वाला है। इस दौरान श्याम भक्तों को बाबा के दर्शन नहीं हो सकेंगे। दरअसल 1 मई को खाटूश्याम बाबा का तिलक और विशेष सेवा-पूजा होगी। जिसके चलते कई घंटों तक मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में श्री श्याम मंदिर कमेटी ने पत्र जारी कर सूचना दी है।

Khatu Shyam Temple

खाटू श्याम मंदिर (फाइल फोटो)

1 मई की शाम तक बंद रहेगा मंदिर

श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कालू सिंह के अनुसार मंदिर में 30 अप्रैल की रात 10 बजे से 1 मई की शाम 5 बजे तक दर्शन बंद रहेंगे। इस दौरान खाटू श्याम बाबा की विशेष सेवा, पूजा, श्रृंगार और तिलक किया जाएगा। इस दौरान आम श्रद्धालुओं को न हीं मंदिर में प्रवेश मिलेगा और न ही दर्शन संभव होगा। भक्तों को 1 मई शाम 5 बजे के बाद ही दर्शन के लिए आना होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं का खाटूश्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार देखने को मिलेगा।

End of Feed