Rajasthan: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर महिला को दी धमकी, रंगदारी के मांगे 50 लाख, पुलिस तक पहुंचा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2023, 01:50 PM IST

ज्वेलरी शोरूम की मालकिन को बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कॉल कर धमकाने का मामला सामने आया है। उसने शोरूम की मालकिन से 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की। रुपए न देने पर उसे धमकाया। उसे किडनैप करने की भी धमकी दी। धमकाने वाले व्यक्ति ने यह रुपए अपने आदमी तक पहुंचाने की बात की।

Crime News: शास्त्री नगर क्षेत्र में रहने वाली गोल्ड ज्वेलरी शोरूम की मालकिन को बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कॉल कर धमकाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शोरूम की मालकिन की तरफ से शास्त्री नगर थाने में रंगदारी के साथ डराने और धमकाने का भी मामला दर्ज करवाया गया है। दरअसल, बदमाश ने महिला से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 50 लाख रुपए की मांग की थी। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

Crime, Rajasthan, lawrence bishnoi, crime news in hindi,

Rajasthan: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर महिला को दी धमकी, रंगदारी के मांगे 50 लाख, पुलिस तक पहुंचा मामला

किडनैप करने की दी धमकी

दरअसल, शनिवार की शाम करीब 7 बजे व्हाट्सएप पर एक अनजान व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुदको लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताया। उसने शोरूम की मालकिन से 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की। रुपए न देने पर उसे धमकाया। उसे किडनैप करने की भी धमकी दी। धमकाने वाले व्यक्ति ने यह रुपए अपने आदमी तक पहुंचाने की बात की।

End of Feed