जयपुर

Jaipur News: कम होगा ट्रैफिक का दबाव; शहर में बनेगा एक और एलिवेटेड रोड, 365 करोड़ के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

जयपुर में एक और एलिवेटेड रोड बनने वाला है। सांगानेर सर्कल से मालपुरा गेट तक बनने वाले इस रोड से इस क्षेत्र के बढ़ते ट्रैफिक दबाव से निजात मिलने की उम्मीद है। बुधवार को हुई PWC की मीटिंग में शहर के विकास कार्यों के लिए कुल 365 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिली, जिसमें से एलिवेटेड रोड के लिए 240 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

Image

जयपुर में बनेगा एक और एलिवेटेड रोड

Photo : Twitter

Jaipur News: शहर में लगातार बढ़ते दबाव में कमी लाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) जल्द ही एक और एलिवेटेड रोड का निर्माण करने वाला है। बुधवार को हुई JDA प्रोजेक्ट वर्क कमेटी (PWC) मीटिंग में शहर के विकास कार्यों को लेकर कई फैसले लिए गए और विकास कार्यों के लिए 365 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

बनेगा एलिवेटेड रोड

बैठक में सांगानेर सर्किल से चोरड़िया पेट्रोल पम्प होते हुए मालपुरा गेट तक एलिवेटेड रोड के लिए 240 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस रोड के बन जाने से इस रास्ते के ट्रैफिक दबाव में काफी कमी आएगी। JDA की कमीश्नर आनंदी की अध्यक्षता वाली इस मीटिंग में शहर के कई विकास कार्यों के लिए कुल 365 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए।

इन कार्यों के लिए भी मंजूर हुए प्रस्ताव

एलिवेटेड रोड के अलावा झारखण्ड मोड़ से 200 फीट रोड और सिरसी रोड पर खातीपुरा जंक्शन होते हुए सी जोन बाईपास तक सड़क निर्माण एवं चौड़ाईकरण के लिए 48 मीटर अतिरिक्त क्रॉस सेक्शन रोड के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली।

इसी के साथ लांगड़ियावास में आनन्द वन पार्क के विकास के विकास के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। मानसून के दौरान अत्यधिक बारिश और जल भराव होने की स्थिति में बाढ़ नियंत्रण के लिए 3.51 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति भी दी गई।

राजधानी की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक गोपालपुरा बायपास रोड पर जाम से राहत दिलाने के लिए JDA 185 करोड़ खर्च कर एलिवेटेड रोड बनाने ही वाली है। त्रिवेणी नगर आरओबी से लेकर गुर्जर की थड़ी तक बनने वाले इस एलिवेटेड रोड का भी अनुमोदन किया गया।

बन सकता है एक और एलिवेटेड रोड

वित्त वर्ष 2025-26 में विकास कार्य शुरू के मसौदे में JDA ने जगतपुरा आरओबी के पास से एलिवेटेड रोड बनाने की योजना पेश की गई है। यह बालाजी तिराहा होते हुए अपेक्स सर्किल को क्रॉस करके बनाई जाएगी। इस एलिवेटेड रोड पर करीब 130 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान जताया जा रहा है।

अपेक्स सर्किल से जगतपुरा आरओबी तक सुबह-शाम ट्रैफिक की भारी समस्या होती है। जगतपुरा क्षेत्र में बढ़ती आबादी के साथ-साथ शिवदासपुरा-बीलवा जाने वाले महल रोड होते हुए यहीं से होकर गुजरते हैं। इस कारण बालाजी तिराहा और अपेक्स सर्किल पर जबरदस्त ट्रैफिक जाम रहता है। इस संभावित एलिवेटेड रोड से इससे निजात मिलने की उम्मीद है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!