Jaisalmer: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध निम्न स्तर पहुंच गए हैं। 6-7 मई की दरमियानी रात में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर नेस्तनाबूद कर दिया गया। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। इस स्थिति को देखते हुए देश भर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस बीच राजस्थान के जैसलमेर में जिला प्रशासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
तनाव के बीच जैसलमेर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
1. जिले के सभी बाजार शाम 5 बजे बंद कर दिए जाने चाहिए। 5 बजे के बाद कोई भी बाजार खुला नहीं रहेगा।
2. शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरे जिले में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार की लाइट बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
3. ब्लैकआउट के दौरान दोपहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन सहित समस्त प्रकार के वाहनों से होने वाला आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे।
4. डिफेंस एरिया के 5 किलोमीटर की एरिया के दायरे में आवागमन पूरी तरह से वर्जित रहेगा। इस क्षेत्र में अवांछनीय रुप से कोई भी व्यक्ति घूमता हुआ नजर आएगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
5. रामगढ़-तनोट रोड़ पर जाने वाले व्यक्ति/यात्री दोपहर 3 बजे तक अपनी यात्रा पूर्ण कर लें। दोपहर 3 बजे के बाद रामगढ़-तनोट रोड़ पर आवागमन पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
जैसलमेर जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं निर्देश
जिले में 8 मई से 7 जुलाई, 2025 तक संपूर्ण जिले में ड्रोन संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वह सभी लोग जिनके पास ड्रोन हैं तत्काल रूप से शुक्रवार, 09 मई को 5 बजे से पहले अपने ड्रोन अनिवार्य रूप से निकटतम पुलिस थाना में जमा करवा दें। जिले में पटाखों की दुकानें पूर्णतया बंद रहेगी। इस दौरान पटाखे छोड़ने, बेचान करने एवं खरीद पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
