जयपुर

Jaipur Road Accident: बस्सी में सड़क हादसा, मोटरसाइकिल को डंपर ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Jaipur Road Accident: जयपुर के बस्सी इलाके में एक डंपर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवतियों और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस डंपर ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Image

जयपुर में सड़क हादसा

Jaipur Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां जयपुर के बस्सी इलाके में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो छात्राओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर के कारण हुआ है।

बस्सी थाने के सहायक उपनिरीक्षक तोताराम ने बताया यह हादसा उस समय हुआ जब बस्सी में तिराहे पर एक डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार दो युवतियों व मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रिया (22) और खुशी (21) व खुशीराम के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि युवतियां कोचिंग के लिए जा रही थीं और उन्होंने मोटरसाइकिल वाले से 'लिफ्ट' ली थी। तभी तिराहा पुल‍िया के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके देख वहां से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए डंपर ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article