जयपुर

Jaipur Metro: जयपुर में बढ़ेगा मेट्रो का दायरा, बनेंगे 35 नए स्टेशन, ये रहेगा रूट

जयपुर मेट्रो का जल्द ही विस्तार होने जा रहा है। इसके फेज 2 की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। अब इसका आंतरिक परीक्षण चल रहा है, जिसके बाद फाइनल रिपोर्ट बनाई जाएगी। इस नए रूट पर कुल 35 स्टेशन होंगे जिनमें से एक को छोड़कर सारे अंडरग्राउंड होंगे।

Image

फेज-2 में जयपुर मेट्रो में बनेंगे 35 नए स्टेशन

Photo : PTI

Jaipur Metro: जयपुरवालों के लिए खुशखबरी है। जयपुर मेट्रो का फेज 2 जल्द ही शुरू होगा। 36 किलोमीटर के प्रस्तावित रूट पर 35 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। राइट्स (RITES) ने राज्य सरकार को ड्राफ्ट डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) सौंप दी है। अब इसका आंतरिक परीक्षण चल रहा है। इस परियोजना में लगभग 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। हो सकता है कि परीक्षण के दौरान रूट में बदलाव किए जाएं। इसके बाद ही फाइनल रिपोर्ट बन पाएगी। आइए इसके रूट के बारे में जानते हैं।

CMD ने दी जानकारी

जयपुर मेट्रो चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) वैभव गालरिया ने जानकारी दी कि फेज-2 की ड्राफ्ट DPR का आंतरिक परीक्षण चल रहा है। इसमें कुछ संशोधन होने की संभावना है। इसके बाद जल्द ही DPR की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

इस रूट पर होंगे 35 स्टेशन

लगभग हर एक किलोमीटर पर एक स्टेशन प्रस्तावित है। कुल 35 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें से 34 एलिवेटेड होंगे और टोंक रोड पर एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित स्टेशन अंडर ग्राउंड होगा।

ये है प्रस्तावित रूट

जयपुर मेट्रो का फेज-2 सीतापुरा से टोड़ी मोड़ तक के रूट को बनाने के लिए है। सीतापुरा से पिंजरापोल गौशाला तक मेट्रो का एलिवेटेड रूट बनाया जाएगा और इसके बाद गौशाला से आगे मेट्रो का कॉरिडोर अंडर ग्राउंड रहेगा। सांगानेर पुलिस स्टेशन के पास टोंक रोड पर अंडर ग्राउंड स्टेशन प्रस्तावित किया गया है। इस स्टेशन से यात्री सांगानेर एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 तक आराम से जा सकेंगे। इसके बाद मेट्रो का रूट फिर एलिवेटेड हो जाएगा। बी टू बाइपास चौराहे से अशोक मार्ग तक रूट एलिवेटेड होगा। यहां से गवर्नमेंट हॉस्टल, खासाकोठी सर्कल से कलक्ट्रेट सर्कल, चिंकारा कैंटीन, पानीपेच, अंबाबाड़ी तक रूट प्रस्तावित है। मेट्रो यहां से होते हुए सीकर रोड पर भवानी निकेतन शिक्षण संस्थान से हरमाड़ा और उससे आगे टोड़ी मोड़ तक जाएगी।

सीकर रोड पर बने बीआरटीएस कॉरिडोर का इस्तेमाल मेट्रो के लिए किया जाएगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!