Jaipur: राजधानी जयपुर को अब और साफ - सुथरा बनाया जाएगा, इसेक पीछे की मुख्य वजह है पिंक सिटी की अगली स्वच्छता रैंकिग के आंकड़ों में सुधार हो। इसके लिए अब ग्रेटर निगम जन भागीदारी से राजधानी को क्लीन करने में जुट गया है। ग्रेटर नगर निगम अब बाकायदा सर्वेक्षण कार्यक्रम के लिए प्रत्येक शहरवासी को जोड़ेगा। वहीं ग्रेटर निगम प्रत्येक स्तर पर पब्लिक अवेयरनेस कैम्पेनिंग भी करेगा।
स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए ग्रेटर नगर निगम अब पब्लिक अवेयरनेस कैम्पेनिंग करेगा (फाइल फोटो)
इसे लेकर निगम के सभासद भवन में एक निजी संस्था के साथ स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता कार्यशाला हुई। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी कि, सर्वेक्षण में थ्री आर के माॅड्यूल पर काम किया जाए, जिससे शहर तो साफ- सुथरा होगा ही इसके अलावा वेस्ट मैनेजमेंट की समस्या से भी निजात मिलेगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रिड्यूस, रिसाइकल और रीयूज के सिद्धांत को प्राथमिकता दी जाएगी तो इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे।
