जयपुर में बड़ा एक्सीडेंट, बस में घुसी कार; 8 लोगों की मौत

राजस्थान के जयपुर में बस और कार की भिड़ंत में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई।

राजस्थान के जयपुर में बस और कार की भिड़ंत में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मोखमपुरा के नेशनल हाईवे-48 पर बंबोरिया की ढाणी के पास यह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार का टायर फट गया और वह डिवाइडर तोड़कर दूसरे लेन में जा रही बस में जा घुसी, जिससे कार सवार 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कई लोग घायल भी बताये जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

Jaipur Road Accident

(सांकेतिक फोटो)

पुलिस उपाधीक्षक दीपक खंडेलवाल ने बताया कि टायर फटने के कारण बेकाबू हुई बस घूमकर दूसरी तरफ आ गई और उसने एक कार को टक्कर मार दी। खंडेलवाल ने बताया कि कार में सवार आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर मौखमपुरा में बृहस्पतिवार अपराह्न पौने चार बजे हुआ।

End of Feed