जयपुर

VIDEO: जयपुर में रूह कंपा देने वाला अग्निकांड, अबतक 11 की मौत; 40 से अधिक गाड़ियां हुईं राख

Bhankrota Fire Accident: राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। जयपुर के पास भांकरोटा में एक ट्रक और एलपीजी टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि झुलसे हुए 14 अन्य लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

Image

भांकरोटा अग्निकांड

Photo : Times Now Digital

Bhankrota Fire Accident: राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। जयपुर के पास भांकरोटा में एक ट्रक और एलपीजी टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत की वजह से भीषण आग लग गई जिसने 40 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अबतक 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि झुलसे हुए 14 अन्य लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

भांकरोटा अग्निकांड मामले को लेकर सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल प्रशासन ने सुबह से लेकर शाम 7 बजे तक मेडिकल बुलेटिन जारी किया। अस्पताल के उपअधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि अबतक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है। कई शवों की पहचान नहीं हो पा रही है।

बकौल प्रदीप शर्मा, झुलसे हुए 14 लोगों की हालत बेहद नाजुक है और 28 लोगों का उपचार हो रहा है। बता दें कि भांकरोटा अग्निकांड में 40 से अधिक गाड़ियां जलकर राख हो गईं।

मुआवजे का ऐलान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हादसे पर शोक जताया। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से फोन पर बात कर हादसे की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

वहीं, मुख्यमंत्री ने भांकरोटा अग्निकांड की जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच करवाई जाएगी और घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्‍होंने राज्‍य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article