Rajasthan Accident: ब्यावर में कार से टक्कर के बाद 8 बार पलटी इनोवा, 3 लोगों की मौत, चालक पर केस दर्ज

राजस्थान के ब्यावर में एक कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए इनोवा कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण इनोवा करीब 8 बार पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और इनोवा सवार अन्य लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इनोवा कार सवार परिवार नवरात्र पर दर्शन के लिए जा रहा था। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।नवरात्र पर दर्शन करने निकला था परिवार,जानवर को बचाने के चक्कर मे हुआ हादसा,

Rajasthan Accident: राजस्थान के ब्यावर में एक कार से टक्कर के बाद इनोवा कार लगभग 8 बार पलट गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना ब्यावर जिले के जवाजा थाना क्षेत्र के नाहपुरा चौराहे के समीप हुई। इनोवा कार सवार सभी लोग नवरात्र पर दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान एक कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग करते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण इनोवा कार पलटी खा गई। जिसके चलते इनोवा कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलने पर जवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार चालक की लापरवाही के कारण हादसा

बताया जा रहा है कि सभी इनोवा सवार एक ही परिवार के थे। ये लोग नवरात्र के पहले दिन नाडोल स्थित माता के दर्शन करने जा रहे थे। परिवार के हीरा नगर निवासी राजेंद्र कुमावत ने पुलिस को दी रिपोर्ट मे बताया कि रविवार सुबह वे अपने परिवार के साथ ब्यावर से इनोवा कार से निकले थे। वे परिवार समेत नाडोल स्थित माता रानी के दर्शन करने जा रहे थे। जब उनकी कार जवाजा थाना क्षेत्र के नाहपुरा चौराहे के पास से गुजर रही थी। उसी दौरान कार संख्या आरजे 14 सीजे 7627 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण इनोवा कार पलट गई।

End of Feed