Rajasthan: मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भरतपुर में मकान ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत; IMD ने जारी किया वेदर अलर्ट

राजस्थान के कई जिलों में मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं मकान ढहे हैं, तो कहीं भूस्खलन और जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Heavy Rainfall Alert: राजस्थान के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र में रविवार देर रात डुबोकर गांव में एक दोमंजिला मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में एक भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।

Brother and Sister died due to house collapse in Bharatpur

भरतपुर में मकान ढहने से भाई-बहन की मौत

ऐसे में राज्य के जिलों में भीषण बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है। उदयपुर के झाड़ोल क्षेत्र में सोमवार सुबह भूस्खलन के कारण सड़क पर विशाल पत्थर आ गिरे, जिससे उदयपुर-झाड़ोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। उदयपुर के ही सायरा इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति नदी पर बनी पुलिया पार करते समय बह गया। इसी तरह, सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में सोमवार तड़के एक सरकारी स्कूल की इमारत का हिस्सा ढह गया। गनीमत रही कि उस समय स्कूल में छात्र नहीं थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

End of Feed