Rajasthan News: आतिशबाजी की आवाज सुनकर OYO के दूसरी मंजिल से कूदा विदेशी पर्यटक, पुलिस से कहा-किसी ने गोली चला दी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2023, 02:40 PM IST

रात 11 बजे एक विदेशी पर्यटक होटल की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। पर्यटक को लगा कि किसी ने उसके ऊपर गोली चला दी है। जांच में पता चला कि जन्माष्टमी पर हुई आतिशबाजी से युवक डर गया, जिससे वह होटल की दूसरी मंजिल से कूद गया।

Foreign Tourist Jumped From Oyo: जयपुर के ओयो होटल से एक मामला सामने आया है जहां देर रात करीब साढ़े 11 बजे एक विदेशी पर्यटक होटल की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। मामला जवाहर सर्किल थाना इलाके में विवेक विहार स्थित ओयो होटल की है। हालांकि पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली की विदेशी पर्यटक पर फायरिंग हो गई है वो भी मौके पहुंची। पूछताछ करने पर पता चला कि रात में जन्माष्टमी पर हुई आतिशबाजी से युवक डर गया। दरअसल, विदेशी पर्यटक को नींद में लगा कि फायरिंग हो गई। अपनी जान बचाने के लिए वो खिड़की से कूद गया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि ऐसा लगा कि लोग मेरे कमरे में गोलियां चला रहे हैं।

Foreign Tourist News: आतिशबाजी की आवाज सुनकर ओयो के दूसरी मंजिल कूदा विदेशी पर्यटक, पुलिस से कहा-किसी ने गोली चला दी

बताया जा रहा है कि घायल युवक नॉर्वे का है। घायल होने के बाद पर्यटक फिन वैटले को होटल में ही उपचार दिया। हालांकि बाद में उसे जयपुरिया अस्पताल में भर्ता कराया गया। एडि.डीसीपी ईस्ट सुमन चौधरी के मुताबिक कंट्रोल रूम से जैसे ही घटना की जानकारी मिली उसके फौरन बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर वो पहुंचे। होटल के मंजिल से कूदने के बाद पर्यटक फिन वैटले को कई जगह पर चोट लगी है।

End of Feed