जयपुर

Rajasthan News: आतिशबाजी की आवाज सुनकर OYO के दूसरी मंजिल से कूदा विदेशी पर्यटक, पुलिस से कहा-किसी ने गोली चला दी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2023, 02:40 PM IST

रात 11 बजे एक विदेशी पर्यटक होटल की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। पर्यटक को लगा कि किसी ने उसके ऊपर गोली चला दी है। जांच में पता चला कि जन्माष्टमी पर हुई आतिशबाजी से युवक डर गया, जिससे वह होटल की दूसरी मंजिल से कूद गया।

Image

Foreign Tourist News: आतिशबाजी की आवाज सुनकर ओयो के दूसरी मंजिल कूदा विदेशी पर्यटक, पुलिस से कहा-किसी ने गोली चला दी

Foreign Tourist Jumped From Oyo: जयपुर के ओयो होटल से एक मामला सामने आया है जहां देर रात करीब साढ़े 11 बजे एक विदेशी पर्यटक होटल की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। मामला जवाहर सर्किल थाना इलाके में विवेक विहार स्थित ओयो होटल की है। हालांकि पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली की विदेशी पर्यटक पर फायरिंग हो गई है वो भी मौके पहुंची। पूछताछ करने पर पता चला कि रात में जन्माष्टमी पर हुई आतिशबाजी से युवक डर गया। दरअसल, विदेशी पर्यटक को नींद में लगा कि फायरिंग हो गई। अपनी जान बचाने के लिए वो खिड़की से कूद गया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि ऐसा लगा कि लोग मेरे कमरे में गोलियां चला रहे हैं।

बताया जा रहा है कि घायल युवक नॉर्वे का है। घायल होने के बाद पर्यटक फिन वैटले को होटल में ही उपचार दिया। हालांकि बाद में उसे जयपुरिया अस्पताल में भर्ता कराया गया। एडि.डीसीपी ईस्ट सुमन चौधरी के मुताबिक कंट्रोल रूम से जैसे ही घटना की जानकारी मिली उसके फौरन बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर वो पहुंचे। होटल के मंजिल से कूदने के बाद पर्यटक फिन वैटले को कई जगह पर चोट लगी है।

पर्यटक को लगा फायरिंग हो गई

वहीं, ओयो होटल के स्टाफ ने बताया कि पर्यटक रात को जल्दी सोने के लिए चला गया था। रात को जन्माष्टमी थी। जन्माष्टमी पर लोगों ने पटाखे चलाए। इससे पर्यटक डर गया। उसे लगा की फायरिंग हो गई। इसलिए वो जान बचने के लिए खिड़की से नीचे कूद गया। हालांकि पुलिस ने होटल के कमरे का भी जायजा लिया, लेकिन वहां कुछ ऐसा नहीं मिला।

पर्यटक फिन वैटले ने पुलिस को पुछताछ में यह बताया कि वह कमरे सो रहा था। उसे लगा कि अचानक किसी ने उसके ऊपर गोलियां चला दी हैं। वो भी उन लोगों पर फायरिंग कर रहा हैं।यहां तक कि कुछ लोग फायरिंग करते हुए उसके कमरे में घुस गए। इस पर वह जान बचाने के लिए खिड़की से कूद गया। इसके बाद उसे पता चला की वह नीचे गिर गया हैं।

जयपुरिया अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है शायद विदेशी पर्यटक को नींद में चलने की बीमारी हो या फिर वो नींद में चलने की एक्ट कर रहा हो। लेकिन उसके शरीर पर कई जगहों पर चोटें आई है। हलांकि डॉक्टरों ने विदेशी पर्यटक का प्राथमिक उपचार कर दिया गया हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article