Rajasthan : पटरियों पर पहुंचे लोग, रोकी ट्रेन, वाहनों के बदले रूट; गुर्जर समुदाय ने आरक्षण मुद्दे को दी हवा

राजस्थान के भरतपुर में गुर्जर समुदाय के लोगों ने आरक्षण समेत अन्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महापंचायत के बाद उन्होंने रेल पटरियों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुर्जर नेताओं से आंदोलन से बचने की अपील करते हुए कहा, “लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन, जब सरकार बिना किसी महापंचायत और आंदोलन के बात करने के लिए तैयार है तो महापंचायत क्यों?

भरतपुर : जिले में रविवार को गुर्जर समाज की ‘महापंचायत’ समाप्त होने के कुछ घंटों बाद समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और एक यात्री ट्रेन को रोक दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बयाना के पीलूपुरा इलाके में कारबारी शहीद स्मारक पर आयोजित महापंचायत समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में लोग रेल पटरी पर इकट्ठा हुए और वहां से गुजरने वाली एक यात्री ट्रेन को रोक दिया। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने आरक्षण से संबंधित मुद्दों सहित कई मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए इस महापंचायत का आयोजन किया था। संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने महापंचायत के दौरान इन मांगों को लेकर राज्य सरकार की ओर से एक मसौदा जवाब समुदाय के सामने पढ़ा। समुदाय की मंजूरी के साथ महापंचायत को वापस ले लिया गया।

Gujjar community Reservation

गुर्जर समुदाय का पटरियों पर प्रदर्शन

महापंचायत क्यों?

हालांकि, बाद में समुदाय के सदस्यों ने ट्रेन संख्या 54794 को रोक दिया। इससे पहले, समुदाय ने सरकार को रविवार दोपहर तक जवाब देने का समय दिया था। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुर्जर नेताओं से आंदोलन से बचने की अपील करते हुए कहा, “लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन, जब सरकार बिना किसी महापंचायत और आंदोलन के बात करने के लिए तैयार है तो महापंचायत क्यों? उन्होंने व्यक्तिगत रूप से विजय बैंसला से भी अपील की।

End of Feed