Kota Crime News: पढ़ने गई लड़की किडनैप, 30 लाख की फिरौती की मांग; पुलिस ने रखा 20 हजार का इनाम

कॉम्पटीशन एग्जाम के हब के तौर पर पहचान बनाने वाले कोटा से एक दहलाने वाली खबर आई है। यहां पढ़ने गई एक लड़की को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया है और अब उसके पिता से 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

राजस्थान का कोटा एजुकेशन हब है। देशभर से बच्चे यहां कॉम्पटीशन एग्जाम की तैयारी करने के लिए आते हैं। कोटी जितना अपनी कॉम्पटीशन की तैयारियों के लिए मशहूर है, उतना ही बदनाम यहां होने वाली आत्महत्या के मामलों के लिए भी है। इसके अलावा अन्य क्राइम भी यहां पर अक्सर सुनने को मिलते हैं। ताजा मामला एक लड़की की किडनैपिंग का है।

Kota girl Kidnapped.

कोटा में लड़की का अपहरण

जिस लड़की को किडनैप किया गया है, वह मध्य प्रदेश के कोटा आकर पढ़ाई कर रही थी। आंखों में कॉम्पटीशन पास करके अफसर बनने के सपने थे, लेकिन अपहरण की घटना ने सभी को चौंका दिया है। लड़की के अपहरणकर्ता अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। उन्होंने लड़की के पिता से 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है।

End of Feed