राजस्थान के पोकरण में दर्दनाक हादसा; पानी में डूबने से एक ही परिवार के 4 मासूमों की मौत

राजस्थान के पोकरण के नई मंगोलाई गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस इस घटना की जांच में हैं।

Pokhran News: राजस्थान केपोकरण क्षेत्र के नई मंगोलाई गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में अहमद, मोहम्मद, रिजवाना और शहनाज शामिल हैं। सभी बच्चे हजूर खान के परिवार से संबंधित थे। उनके घर में अब मातम पसर गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों को तुरंत पोकरण अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

4 Children died due to Drowning in Water

पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत (Photo: Canva)

इस दुखद हादसे की सूचना पर छतर सिंह SHO मौके पर पहुंचे और पुलिस जाप्ता भी तत्काल अस्पताल पहुंचा। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बासीद खान ने पहुंचकर शोक में डूबे परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। मासूमों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। हर किसी की आंखें नम हैं और माहौल बेहद गमगीन बना हुआ है। गांव में भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस इस घटना की जांच कर रहे हैं।

End of Feed