पूर्व CM वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल गाड़ी का एक्सीडेंट, तीन पुलिसकर्मी घायल; अस्पताल में भर्ती

राजस्थान के पाली में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल वाहन पलटने से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे में मामूली रूप से वे घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Rajasthan News: राजस्थान के पाली जिले में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल पुलिस की एक गाड़ी एक बाइक को बचाने के फेर में पलट गई जिससे उसमें सवार तीन पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना की जानकारी जैसे ही राजे को मिली, वह घायलों के पास पहुंची और उन्हें एम्बुलेंस में बिठाकर राजकीय चिकित्सालय, बाली रवाना किया तथा उनके साथ बाली से विधायक पुष्पेंद्र सिंह को भेजा, जहां पुलिस कर्मियों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे गई।

Vasundhara raje convoy vehicle overturns

घटनास्थल की तस्वीर।

हादसे में पुलिसकर्मी घायल

पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब राजे पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने जा रही थीं।

End of Feed