रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघ के हमले से वन रेंजर की मौत, घटना से पूरे वन विभाग में मातम

रणथंभौर नेशनल पार्क में एक दुखद घटना घटी, जहां जोगी महल के पास एक बाघ के हमले में वन विभाग के रेंजर देवेंद्र चौधरी की मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे वन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

रणथंभौर नेशनल पार्क से एक दुखद खबर सामने आई है। जोगी महल के पास एक टाइगर ने हमला कर वन विभाग के रेंजर देवेंद्र चौधरी को मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए टाइगर के कब्जे से रेंजर को छुड़ाया, लेकिन गंभीर रूप से घायल चौधरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Forest ranger dies due to tiger attack

बाघ के हमले से वन रेंजर की मौत

इस घटना ने पूरे वन विभाग को शोक में डुबो दिया है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। केवल एक महीने के भीतर ये यहां की दूसरी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इससे पहले, 16 अप्रैल को भी बाघ के हमले में एक 7 वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई थी।

End of Feed