जयपुर

Nagaur : बेटी के साथ फांसी पर झूल गया बाप, सुसाइड नोट में कर गए बड़ा खुलासा; जानें क्यों की आत्महत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 10, 2024, 10:31 AM IST

राजस्थान के नागौर में पिता-पुत्री ने आत्महत्या कर ली। उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

Image

नागौर में पिता-पुत्री आत्महत्या

जयपुर: नागौर जिले में एक व्यक्ति और उसकी 17 वर्षीय बेटी ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें श्रीराम ने कुछ लोगों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब श्रीराम की पत्नी और बेटा बाहर गए हुए थे।

सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों को पिता-पुत्री घर में एक ही रस्सी से लटकते हुए मिले। पुलिस के मुताबिक, परिवार की शिकायत के आधार पर मांगीलाल और मोतीराम नाम के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पिता-पुत्री के आत्महत्या से संबंधित नोट मिला है, उन्हें धमकाया जा रहा था। इसी बात से आहत होकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, 2 लाइन के नोट में यह तस्वीर साफ नहीं हो पाई कि उन्हें किस मामले में धमकाया जा रहा था। पुलिस को शक है नाबालिग पुत्री को धमकाया गया होगा। नोट में जो बातें लिखी हैं उनमें कहा गया है कि 8 जुलाई को रात में आकर धमकाने की बात लिखी है।

मामले की गभीरता को देखते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहालस शवों को पोस्टमार्टम के लिए जायल के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कह रही है।

End of Article