राजस्थान में ED की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार को लेकर कई जगहों पर रेड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2023, 01:40 PM IST

Jaipur ED Raid: जलजीवन मिशन योजना से जुड़े घोटाले को लेकर जयपुर में ईडी के छापे जारी हैं। ईडी ने जल जीवन मिशन योजना से जुड़े लोगों पर छापे मारे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने 15 से 20 ठिकानों पर छापे मारे हैं।

Jaipur ED Raid: राजस्थान में ईडी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई है। ईडी ने जगहों पर रेड मारा है। मिली जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन योजना में सामने आए भ्रष्टाचार को लेकर ईडी ने यह छापा मारा है। यह छापा जयपुर में मारा गया है।

ed jaipur raid

जयपुर में ईडी की रेड

15-20 ठिकानों पर रेड

जलजीवन मिशन योजना से जुड़े घोटाले को लेकर जयपुर में ईडी के छापे जारी हैं। ईडी ने जल जीवन मिशन योजना से जुड़े लोगों पर छापे मारे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने 15 से 20 ठिकानों पर छापे मारे हैं। सूत्रों ने बताया कि यह तलाशी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत ली जा रही है। अभी तक की कार्रवाई में कुछ दस्तावेज और गैजेट बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि धन शोधन का यह मामला राजस्थान पुलिस की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी से संबद्ध है।

End of Feed