जयपुर

राजस्थान की बड़ी खबरें, 1 सितंबर 2023: टैंकर की चपेट में आने से महिला ने दी नवजात को जन्म, आबूरोड में नए न्यायालय का शुभारंभ, शिक्षक भर्ती के निकले परिणाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2023, 12:02 PM IST

Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 1 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको राजस्थान की बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

Rajasthan Ki Taaja Khabar

Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 1 सितंबर 2023 LIVE : शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर आई है। राजस्थान सरकार ने एक जिला कलेक्टर सहित सात भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों (आईएएस) का तबादला कर दिया। नागौर जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। वहीं, राजस्थान में लगातार सियासी माहौल बना हुआ है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि संविधान की भावना के अनुरूप वंचित वर्गों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना राज्य सरकार का ध्येय है।
  • राजस्थान में लगातार सियासी माहौल बना हुआ है। इसी बीच खबर आई है कि बीजेपी की राजस्थान में परिवर्तन यात्राओं से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे धार्मिक यात्रा पर जा रही हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने शुक्रवार को राजसमंदर के चारभुजा मंदिर से की।
  • शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को ग्रेड थर्ड भर्ती लेवल- 1 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।
  • आबूरोड में नवसृजित न्यायालय का शुभारंभ हो गया है। अब आमजन को जल्द सस्ता और सुलभ न्याय मिल सकेगा। आबूरोड के न्यायालय में अलग-अलग अपराधिक क्षेत्राधिकार के मामलों की सुनवाई होगी।
  • मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सराय छोला थाना इलाके में अदालत में पेशी के बाद धौलपुर वापस लाया जा रहा एक आरोपी हथकड़ी सहित ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।
  • राज्य के कार्मिक विभाग की ओर से बृहस्पतिवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किया गया कि राजस्थान सरकार ने एक जिला कलेक्टर सहित सात भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों (आईएएस) का तबादला किया है, जबकि तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
  • जोधपुर में एक टैंकर ने बाइक सवार पति-पत्नी और दो बच्चों को चपेट में ले लिया जिससे महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला 8 माह की गर्भवती थी, महिला ने सड़क पर ही नवजात बच्ची को जन्म दे दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं, पति और दो बच्चों की हालत गंभीर है। बता दें महिला जोधपुर से केरू गांव अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी।
  • नागौर जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। नेशनल हाईवे 58 पर शुभदंड और धोलीगौर के बीच एक नैनो कार की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article