जयपुर

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पटरी पर गिरा ई रिक्शा, थाना प्रभारी की सूझबूझ से टला हादसा

राजस्थान के श्रीगंगानगर में अचानक रेलवे ट्रैक पर एक ई रिक्शा गिर गया। इसके बाद थाना प्रभारी की सूझबूझ से बड़ा हदसा टल गया।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

राजस्थान के श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। वाशिंग लाइन लॉड्री का ई-रिक्शा चालक सहित रेल पटरियों पर गिर पड़ा। इसी दौरान हुजूर नादेड़ साहेब ट्रेन हॉर्न बजाती हुई प्लेटफार्म पर आ रही थी। तभी जीआरपी थानाप्रभारी सूरा राम थारोल ने समझदारी दिखाई और उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

टल गया बड़ा हादसा

इधर, प्लेटफॉर्म पर खड़े एक सरदार से उनका लाल साफा मांगा। पटरियों के समीप खड़े होकर उसे लगातार ट्रेन की तरफ लहराया। लोको पायलट ने लाल साफा देखकर ट्रेन का ब्रेक लगाया। तभी सिपाही राकेश ने प्लेटफार्म पर मौजूद लड़कों की मदद से पटरी पर गिरे ई रिक्सआ को हटाया और बड़ा हादसा टल गया। इसकी वजह से ट्रेन करीब 10 मिनट तक रुकी रही और फिर ट्रेन रवानी हो गई।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article