Rajasthan Weather: राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, तापमान में गिरावट का अनुमान; जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather: राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, शेखावटी क्षेत्र के सीकर में बुधवार की रात सबसे कम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर मौसम केन्द्र प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शेखावटी के सीकर में बुधवार रात को सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि सीकर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

fog weather

फाइल फोटो।

दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल?

अधिकारी ने बताया कि आने वाले दो दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत पर प्रभावी होगा और नौ दिसंबर से हिमालय की तरफ से आने वाली उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू होगा। शर्मा ने बताया कि मौसम के इस प्रभाव से नौ दिसंबर से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने का पूर्वानुमान है।

End of Feed