Jaipur News: जानें राजस्थान में किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय, CM भजनलाल ने गृह विभाग और आबकारी विभाग जैसे कई विभागों को रखा अपने पास

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 5, 2024, 07:19 PM IST

Jaipur News: राजस्थान में नवगठित मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा शुक्रवार को कर दिया गया। सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्मिक विभाग, आबकारी विभाग, गृह विभाग, आयोजना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग जैसे कई विभाग अपने पास रखें हैं।

Jaipur News: राजस्थान में नवगठित मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा शुक्रवार को कर दिया गया जिसमें गृह एवं आयोजना जैसे प्रमुख विभाग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पास रखे हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय ने मंत्रियों के विभागों के कार्यभार सौंपने की सूची जारी की। इसके अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्मिक विभाग, आबकारी विभाग, गृह विभाग, आयोजना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, सूचना व जनसंपर्क विभाग तथा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को अपने पास रखा है।

Jaipur News

राजस्थान में CM भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट के विभागों का बंटवारा किया

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को वित्त, पर्यटन जैसे कई विभाग मिले

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण तथा महिला व बाल विकास विभाग दिए गए हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा को तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग दिए गए हैं। इसी तरह कृषि व ग्रामीण विकास विभाग किरोड़ी लाल मीणा को, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गजेंद्र सिंह खींवसर को, उद्योग व वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा व खेल विभाग कर्नल राज्यवर्धन सिंह को, विद्यालयी शिक्षा, पंचायती राज विभाग मदन दिलावर को दिया गया है।

End of Feed